Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

 

नेपालगन्ज (बाँके), पवन जायसवाल ।मानव एकता दिवस (25 अप्रैल) के अवसर पर बाँके जिले के नेपालगन्ज में सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा द्वारा बैशाख 12 गते (शनिवार) रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 30 महिलाओं और 55 पुरुषों सहित कुल 85 लोगों ने रक्तदान किया।

“रगत नालीमा होइन, नाडीमा बगाऔं” (रक्त नाली में नहीं, नाड़ियों में बहाएँ) मूल नारे के साथ नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–6 फुल्टेक्रा स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के अध्यक्ष (मुखी) शिव प्रसाद गोडिया के अनुसार यह रक्तदान कार्यक्रम 20वीं बार आयोजित किया गया। इसमें बाँके जिले के अलावा अन्य जिलों से भी लोग शामिल हुए। साथ ही पड़ोसी मित्र राष्ट्र भारत के बहराइच और रुपैडिहा समेत विभिन्न स्थानों से आए महिला और पुरुष स्वयंसेवकों ने भी रक्तदान किया।

यह भी पढें   विश्वप्रकाश शर्मा का संकल्प : चुनाव जीतने से पहले नागरिकों का विश्वास जीतने की राजनीति

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–6 फुल्टेक्रा स्थित सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के अपने भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिव प्रसाद गोडिया, माया बस्याल, लक्ष्मी पुन मगर, राहुल कश्यप, गौतम कश्यप, लक्ष्मी बिष्ट, दिपेन्द्र नाउँ, सुरज प्रकाश गोडिया, दिपक गुप्ता, विश्वास भण्डारी, राहुल शाह, चेतना बडुवाल, विद्या खडका, पार्वती रसाइली, मान बहादुर मतवाला, भारत के रुपैडिहा से मोहम्मद सलीम तथा गोबिन्द निषाद सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

इसी प्रकार हिमाल यादव, बिरु कुमार गोडिया, बिजिता रानामगर, जेनिशा बुढाथोकी, दीक्षा खडका, रामसुन्दर यादव, दिवेश थापामगर, राम बहादुर रावत, भरत बुढाथोकी, पंकज कुमार निषाद, सिर्जन घरुक, सुरेन्द्र कुमार गोडिया, सन्दीप कश्यप, तीरथ कश्यप, गौरव चन्द, लक्ष्मी टमाटा, निर्मला खडका, निरा परियार, सुस्मिता खत्री, जीवन गुरुङ, सचिन महतरा, जय बहादुर क्षेत्री, दीपक टमाटा, अनिल गुप्ता, कृष्ण सिंह साहनी, राजेन्द्र साहू, बिमला बुढा, सुरज, माया गुरुङ, भूमि मल्ल, सीता सचिन, हार्दिक न्यौपाने, गोपाल शर्मा, मुन्ना अंसारी, धनराज थापा, ललिता गुप्ता, अनिश अहमद दर्जी, शनि कश्यप, हनुमान पासी, राजेश कश्यप, देशराज पासी, नीलम साहू, गीता साहू, भद्रा पुन, अजय गुप्ता, तिलकराम गोडिया, प्रदीप सुनार, बल बहादुर, हरि बहादुर रावत, जैसमीन शाक्य, भारत के बहराइच से सलोनी सोनी तथा सपना सोनी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में नहीं शामिल होंगे ओली

इसी तरह नारायण कश्यप, पवन कश्यप, नीलम कश्यप, प्रिन्सी साहू, राधा सिंह, राज कुमार सुनार, राजेन्द्र साहू, पुष्पा करला, रमन गोडिया, अरोली कश्यप, चन्द्रा बिक, दुधकला बिक, आदर्श कश्यप तथा शिव प्रसाद गोडिया समेत कुल 85 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम में सेवादल संचालक शंकर बस्याल, सेवा दल शिक्षक पंकज निषाद, सेवादल संचालिका सालिनी कश्यप तथा सेवादल के सदस्य मनोज गोडिया, दीपक गुप्ता, राहुल कश्यप, रामसेवक बैश्य, दिवेश थापामगर, रुपा खडका, माया बस्याल, नीलम कश्यप, रञ्जना, मीना, रेनू गोडिया, रमन गोडिया, सिर्जना घरुक और आरम्भ बैश्य सहित अन्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15वें महाधिवेशन के तहत नामांकन फॉर्म वितरण और उम्मीदवारों का नामांकन शुरू

रक्तदान कार्यक्रम में सन्दीप आचार्य, महेश रानाक्षेत्री, पूनम राना, महेश दहित, रुपेश थारु, लोकेश थारु, संजय बढही तथा बीरेन्द्र योगी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवी रक्तदाताओं को प्रमाण–पत्र प्रदान किए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com