Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस की ‘दल की नेता’ बनीं कमला पंत

 
कमला पन्त, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २९ अप्रैल । राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस संसदीय दल की नेता के रूप में कमला पंत को मनोनीत किया गया है । उन्हें प्रतिनिधि सभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता भीष्मराज आङदेम्बे ने राष्ट्रीय सभा दल के नेता पद पर नामित किया ।
इससे पहले राष्ट्रीय सभा में कांग्रेस दल के नेता कृष्ण सिटौला थे । कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय के अनुसार, आङदेम्बे ने सिटौला को हटाकर पंत को यह जिम्मेदारी सौंपी है ।
कांग्रेस के विधान के अनुसार, प्रतिनिधि सभा संसदीय दल के नेता को राष्ट्रीय सभा दल के नेता का मनोनयन करने का अधिकार होता है । सिटौला कांग्रेस में शेरबहादुर देउवा गुट से जुड़े माने जाते हैं, जबकि पंत गगन थापा गुट की नेता हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com