बाढ़ से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु एक लापता
काठमांडू असोज १७ – गुरुवार को कीर्तिपुर में बारिश के साथ आई बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । कीर्तिपुर पुलिस ने बताया कि सर्दय लामा की मच्छेगांव बस पार्क के पास मृत्यु हो गई है ।
गुरुवार की सबुह देश के विभिन्न स्थानों में भारी बारिश हुई । बारिश के साथ है वहाँ ढ़ल का पानी भी बाहर आने लगा । सर्दय लामा ढ़ल मिलाने जा रहे थे । इसी क्रम में वो बाढ़ में बह गये ।
बाढ़ ने बहाकर उन्हें ढ़ल के भीतर पहुँचा दिया था । जब तक उनका उद्धार किया गया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी ।
कीर्तिपुर के ही कीर्तिबिहार के नजदीक के नदी में गिरकर एक व्यक्ति लापता है । प्रह्लाद महर्जन के लापता होने के बारे में कीर्तिपुर पुलिस ने जानकारी दी है । उनकी तलाश जारी है ।


