Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने की राष्ट्रपति भवन में कलश स्थापना

 

काठमांडू असोज १७ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने दुर्गापूजा के अवसर में वैदिक विधिपूर्वक दुर्गादेवी की पूजा अर्चना के साथ राष्ट्रपति भवन में कलश स्थापन किया है ।
दुर्गा पूजा के पहले शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की पूजा, आराधना के साथ विधिपूर्वक घटस्थापना कर जयंती रखने की परम्परा है । इसी परम्परा को निरन्तरता देते हुए उन्होंने घटस्थापना कर जयंती रखा ।
आज विधिपूर्वक जयंती रखे गए स्थान में महा नवमी तक दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ ही वैदिक नियम अनुसार नवदुर्गा की पूजा आराधना की जाती है । विजयादशमी के दिन देवी विसर्जन करने के बाद कलश के जल से अभिषेक कर समृद्धि का प्रतीक जयंती धारण किया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com