Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोने चाँदी की कीमत में बढ़ोतरी

 

काठमांडू असोज १७ – सोने के मूल्य में आज एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है । कल (बुधवार) सोने के मूल्य में बढ़ोतरी हुए ही थी आज और ज्यादा कीमत बढ़ गई है ।
नेपाल सुनचाँदी व्यवसायी महांघ के अनुसार चाँदी की कीमत में भी आज बढ़ोतरी हुई है । आज सोने की कीमत में प्रतितोला एक सौ रुपये बढ़ोतरी हुई है आज सोने की कीमत एक लाख ६० हजार ९ सौ रुपये है । कल सोने की कीमत एक लाख ६० हजार ८ सौ रुपये प्रति तोला थी ।
यही असोज १३ गते सोने की कीमत में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई थी । उस समय प्रतितोला १ लाख ६१ हजार २ सौ रुपये प्रति तोला तक पहुँच गई थी । उसके बाद से इसमें थोड़ी गिरावट आई है ।
आज चाँदी की कीमत भी बढ़ी है । तोला में १५ रुपये बढ़कर चाँदी की कीमत आज एक हजार ९सौ ५० रुपये पहुँच गया है । कल चाँदी की कीमत तोला का एक हजार नौ सौ ३५ रुपय थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *