Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगलादेश : हिन्दु धर्मावलम्बियों को दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति नहीं

 

4 अक्टुबर काठमान्डू

बांग्लादेश सरकार ने हिन्दु धर्मावलम्बियों को दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति नहीं दी है . यही वजह है कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा को लेकर बवाल मचा हुआ है. हिंदुओं को दुर्गा पूजा नहीं मनाने दिया जा रहा है और कई जगहों पर मां की मूर्तियां तोड़ी गई हैं.

देश की मोहम्मद यूनुस सरकार और मुस्लिम संगठनों ने दुर्गा पूजा के लिए हिंदुओं को परमिशन देने से इनकार कर दिया है. उनकी दलील यह कि सुरक्षा के इंतजाम अच्छे नहीं हैं और हमले का खतरा बना हुआ है. वहीं, जिन्हें परमिशन मिली है, उन पूजा कमेटियों को नमाज के दौरान शांति बनाए रखने को कहा गया है. यानी नमाज के दौरान न तो पूजा हो सकती है और न ही भजन बज सकता है.

यह भी पढें   ककरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले ही सीजेपी के संस्थापक सहित ६०० समर्थक गिरफ्तार

यह फरमान ऐसे समय पर आया है, जब देश के कई इलाकों से दुर्गा प्रतिमाओं को तोड़े जाने की खबरें आ रही हैं. गुरुवार तड़के किशोरगंज के बत्रिश गोपीनाथ जीउर अखाड़ा में मां दुर्गा की एकदम नई प्रतिमा तोड़ी गई. वहीं, बांग्लादेश के कोमिला जिले में एक नवनिर्मित दुर्गा प्रतिमा को तोड़ दिया गया और मंदिर के दान पात्र को लूट लिया गया.

नारायण जिले के मीरापारा में दो दिन पहले कट्टरवादियों ने एक दुर्गा मंदिर पर हमला किया था. इस बीच, शीर्ष सरकारी सूत्रों ने कहा कि पूजा समितियों को 9 अक्टूबर से शुरू हो रही दुर्गा पूजा से पहले लिखित में 5 लाख रुपये प्रति पूजा पंडाल ‘जजिया’ कर के रूप में देने को कहा गया है. सूत्रों ने कहा कि जजिया कर के चलते पहले ही बहुत बड़ी संख्या में समितियों ने पूजा का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है.

यह भी पढें   बूढ़ीगंडकी नदी में अचानक से भारी बाढ़, लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने का आग्रह

ये सारी घटनाएं ऐसे समय पर सामने आ रही है, जब बांग्लादेश की यूनुस सरकार की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने बुधवार को पांच राजदूतों को वापस बुलाने का ऐलान किया है, जिनमें पड़ोसी देश भारत में तैनात राजदूत भी शामिल हैं. विदेश मंत्रालय ने ब्रसेल्स, कैनबरा, लिस्बन, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में तैनात राजदूतों को ढाका लौटने का आदेश दिया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com