Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मुठभेड में एक अधिकारी समेत छह सैनिकों की माैत

 

पेशावर

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आइएसपीआर) ने शनिवार को कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान के स्पिनवाम क्षेत्र में चार-पांच अक्टूबर की रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में लेफ्टिनेंट कर्नल मुहम्मद अली शौकत समेत छह सैनिकों की जान चली गई।

शौकत मुठभेड़ में अभियान की अगुआई कर रहे थे। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। कई आतंकी संगठनों के समूह के रूप में 2007 में गठित टीटीपी को पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से फितना अल-खवारिज घोषित कर रखा है।

यह भी पढें   रास्वपा के निर्वाचित केन्द्रीय सदस्य एवं पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

टीटीपी के अफगानिस्तान से संचालित होने का आरोप
पाकिस्तान सरकार बार-बार टीटीपी के अफगानिस्तान से संचालित होने का आरोप लगाती रही है, लेकिन तालिबान इससे इन्कार करता रहा है। अफगानिस्तान में तालिबान के 2021 में सत्ता पर कब्जा कर लेने के बाद से पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेजी आ गई है।टीटीपी के लगातार हमलों के कारण इस्लामाबाद और काबुल के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू शहर के निवासी ने जुलाई में शांति के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। इसके अलावा वजीरिस्तान और पख्तूनख्वा राज्य के अन्य जिलों में अशांति के कारण नागरिकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है, जिन्होंने अधिक सुरक्षा की मांग की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *