Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे शितलहर से बढी परेशानी

 

DSC09259कैलास दास,जनकपुर, मंसिर २५ ।  तराई के कुछ जिला में शितलहर के कारण अचानक ठण्ढा बढ गया है । ठण्ढ के कारण जनकपुर का जनजीवन प्रभावित हो चुका है । सुबह की ठण्ढी हावा से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुयें हैं । कुछ दिनों से धुप  नही निकलने के कारण ठण्ढा ज्यादा बढ गया है । ठण्ढ से खास कर  बृद्धबुद्धा, अपाङ्ग अशक्त बाल बालिका सबसे ज्यादा प्रभावित है ।

दैनिक रोजगारी कर जीवन यापन चला रहे  मजदुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुये है तो कुछ विद्यालय में छुटी दे दी गइ है है । ठण्ढ से प्रभावित कर्मचारी भी कार्यालय में देर से आ रहे है उपभोक्ताओं ने जानकारी दी है ।

शीतल लहर अर्थात ठण्ढ से राहत पाने के लिए जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ ने जनकपुर के विभिन्न जगहों पर जलावन का व्यवस्था किया है । संघ का अध्यक्ष शिवशंकर साह के अगुवाई मेें पिडारी चौक, रामान्द चौक, रामचोक, भानु चौक, मुरली चोक, महावीर चौक, शिव चौक, जनक चौक, मिल्स एरिया सहित जगहो पर आग की व्यवस्था की गयी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *