Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा बाढ़/भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को लगभग 4.2 टन राहत सामग्री प्रदान की गई

 

काठमांडू.8 अक्टुबर

भारत सरकार ने नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को आपातकालीन राहत सामग्री की एक खेप सौंपी है। भारत सरकार की ओर से द्वितीय सचिव नारायण सिंह ने इसे सोमवार को बांके के मुख्य जिला पदाधिकारी खगेंद्र प्रसाद रिजाल को सौंपा.
काठमांडू में भारतीय दूतावास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तिरपाल, स्लीपिंग बैग, कंबल, क्लोरीन की गोलियाँ और पानी की बोतलों सहित 4.2 टन मानवीय सहायता की खेप भारत से नेपालगंज लाई गई थी।
दूतावास के अनुसार, भारत सरकार अन्य आवश्यक स्वच्छता सामग्री और दवाओं के साथ-साथ अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था कर रही है जो जल्द ही प्रदान की जाएगी। दूतावास के मुताबिक, भारत सरकार नेपाल सरकार को हालिया बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही में हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *