पुलिस कर रही है तलाश पुण्य गौतम को पीटने वाले ग्रुप की
काठमांडू, असोज २२ – सोमवार की रात लगभग सवा ९ बजे का समय काठमांडू के गोकर्णेश्वर नगरपालिका वडा नम्बर ८ बेसीगाँव में पुण्य गौतम को उनके घर के नजदीक के ही मोड़ पर उन्हें पीटा गया ।
गौतम को पीटने वाले ग्रुप की तलाश जारी है । इस बात की जानकारी जिला पुलिस परिसर काठमांडू के एसपी नवराज अधिकारी ने दी । किसी अपरिचित ने ही पीटा होगा । गौतम गंभीर रुप से घायल हैं ।
गौतम का नेपाल मेडिकल कॉलेज अत्तरखेल में उपचार किया जा रहा है । उनके सर पर चोट लगी है ।
सामाजिक संजाल में वो विभिन्न विषयों में टीकाटिप्पणी करते आए हैं । लेकिन उनपर आक्रमण क्यों किया गया है ? यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है ।
जिला पुलिस परिसर काठमांडू के एसपी नवराज अधिकारी ने आक्रमण करने वाले समूह की तलाश जारी है कहा है ।


