Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

 

काठमांडू, असोज २७ – मुंबई में शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बांद्रा पूर्व में अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। घटना के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और तीसरे की तलाश जारी है।
यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर के बाहर थे। तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। सिद्दीकी को गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि एक आरोपी उत्तर प्रदेश का और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि तीसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। सीएम शिंदे ने कहा कि मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि मुंबई में कोई भी कानून अपने हाथ में न ले और अंडरवर्ल्ड को फिर से सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लीलावती अस्पताल पहुंचे। लीलावती अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त आयुक्त परमिंदर सिंह दहिया ने पुष्टि की है कि मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस ने बांद्रा पूर्व में घटनास्थल को सील कर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *