Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अरनिको राजमार्ग एक तरफा खुल गया है

 

काठमांडू, असोज २७ – शुष्क भूस्खलन साफ होने के बाद अरनिको राजमार्ग एक तरफा खोल दिया गया है । कल रात कावरे के पंचखाल नगरपालिका–८, पचास किलो में सूखा भूस्खलन होने से अरनिको राजमार्ग पूर्णरुप से अवरुद्ध हो गया था ,।
जिला पुलिस कार्यालय काभ्रेपलाञ्चोक के पुलिस नायब उपरीक्षक मीनबहादुर घले ने स्थानीय तह और सड़क विभाग के साथ समन्वय कर भूस्खलन साफ करने के बाद आज सुबह ९ बजे से सड़क एक तरफा खुलने की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि सड़क दोनों तरफ से खोले जाने का प्रयास किया जा रहा है ।
पुलिस ने जानकारी दी कि शुष्क भूस्खलन के बाद दोनों ही तरफ के रास्ते बंद हो गए थे ।दशमी के समय में रास्ता बंद होने से यात्रियों को बहुत समस्या हो रही थी । रास्ता खुलने से सवारी साधन और उनमें सवार यात्री अपने गन्तव्य की ओर चल पड़े हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com