Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेटौँडा–काठमांडू जाने वालों से वैकल्पिक सड़क प्रयोग करने का आग्रह

 

काठमांडू, असोज २७ – हेटौँडा–कुलेखानी–फाखेल होकर काठमांडू जाने वाले सड़क अन्तर्गत इन्द्रसरोवर गाँवपालिका–२ और ३ स्थित हेभी में सड़क खराब होने के कारण पुलिस ने वैकल्पिक सड़क प्रयोग करने का आग्रह किया है ।
इलाका पुलिस कार्यालय भीमफेदी के पुलिस निरीक्षक ललिता ढ़काल ने हेटौँडा से काठमांंडू जाने वालों से त्रिभुवन राजपथ और कान्ति लोकपथ से यात्रा करने का आग्रह किया है ।

सड़क खराब होने के कारण से कुलेखानी, सिमखोला के नजदीक हेभी की उँचाई में छोटी गाड़ी नहीं चढ़ पाएगी । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस सवारी साधन को भैँसे से त्रिभुवन राजपथ के पालुङ होते हुए काठमांडू की ओर भेज रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *