Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वलिवुड में छाते बसन्त चौधरी

 

basant  chaudryश्वेता दीप्ति , काठमाण्डू,१६ दिसम्बर । गीतकार और उद्योगपति बसन्त चौधरी ने कई हिन्दी गीत और कविता लिखे हैं ।  अब मुमेन्टस आफ लव के साथ हिन्दी सिने जगत में अपनी जगह कायम कर ली है । रूपकुमार राठौड़, नीति मोहन, शान, जावेद अली, मोहित चौहान और श्रेया घोषाल जैसे जाने माने भारतीय गायक और गायिकाओं ने मुमेन्टस आफ लव के गीतों में अपनी आवाज दी है और संगीत सुशांक सेन का है ।

इसके पहले माया बल्झेछ, तिम्रो नाममा, रिफ्लेक्सन आफ लव जैसे एलबम वो बाजार में उतार चुके हैं । प्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत उनके गीत मन को सहज ही छू जाते हैं । हिन्दी गीतों में भी उन्होंने प्रेम की अभिव्यक्ति को ही व्यक्त किया है । प्रेम एक शब्द, एक अनुभूति, एक जीवन, एक धड़कन, एक राग, एक धुन, एक उड़ान, एक यात्रा, एक तड़प, एक पुकार और ना जाने कितने ऐसी ही भावनाओं का स्रोत है ।प्यार की चाहे जो भी सीमाएँ हों, चाहे जो भी कुंठाएँ हों, प्यार सबसे महान है, यह जीवन का सबसे आह्लादकारी अनुभव है और गीत तथा कविता में यह सहज ही अपना स्थान बना लेता है । बसन्त चौधरी सही मायने में प्रेम के रसिक हैं इसलिए उनके गीत और संगीत में यही भावनाएँ रची बसी हैं । सच ही तो है सब कुछ खुदा से माँग लिया तुझको माँगकर और यह जज्बा हासिल हो जाए तो बाकी क्या रह जाता है । कोई और भावना आपको छुए या ना छुए पर इस अहसास से तो कोई मन बेपरवाह रह ही नहीं सकता है और यही कारण है कि बसन्त चौधरी एक उद्योगपति होते हुए भी एक कवि दिल और ऐसा दिल जिसमें मुहब्बत ही मुहब्बत भरा है, रखते हैं और सामान्य जनमानस को भी उसी रस में भिगोते चले जाते हैं । उनमें भावनाओं को समेटने की परख है और उसे व्यक्त करने की पर्याप्त क्षमता भी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

चौधरी ने कहा है कि हिन्दी गीत सगीत का क्षेत्र काफी बृहत है । मैं एक नेपाली कवि और गीतकार होने के बाद  हिन्दी क्षेत्र में भी पहचान बनाना चाहते हैं और वैसे भी गीत संगीत को किसी एक परिधि में बाँधा नहीं जा सकता है । इसका आकाश अनन्त है और इसमें उड़ने की सभी को स्वतंत्रता होती है । बसन्त चौधरीे अपने पहले हिन्दी एलबम को यूट्यूब, आईटयून, टाइम म्यूजिक नोकिया आदि डाटकाम में रख चुके हैं । सीजी और भारत के टाइम्स म्यूजिक ने इस एलबम के प्रवद्र्धन और वितरण का जिम्मा लिया है । चौधरी के अनुसार इसका पहला विमोचन भारत में और दूसरा, सिंगापुर में और उसके बाद नेपाल में होगा । ईश्वर उनकी सांगीतिक यात्रा को परवाज देता रहे और वो गीत संगीत की यात्रा को अनवरत रूप से जारी रखें यही शुभकामनाएँ हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *