Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लमजुङ में जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से २२ लोग घायल, ५ की अवस्था गंभीर

 

काठमांडू, असोज २७ – लमजुङ के सारिङ से सदरमुकाम बेंशीशहर जा रही जीप मकैडाँडा मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस दुर्घटना में २२ लोग घायल हो गए । घायलों में से पाँच की अवस्था गंभीर है । ग १ ज ८५५१ नम्बर की जीप आज सुबह ११ः२० बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी । पाँच लोगों के सर में चोट लगने के कारण से उन सभी को चितवन के भरतपुर भेजा गया है । बाकी को जिला सदरमुकाम में ही उपचार किया जा रहा है । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय लमजुङ के पुलिस निरीक्षक राजकिशोर साह ने दी है । उनके अनुसार दुर्घटना के बारे में अनुसन्धान किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com