Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस नेता शिवाकोटी के साथ गिरफ्तार सभी व्यक्ति को रिहा कर दिया गया

 
अजयबाबु शिवाकोटी, फाईलत तस्वीर

काठकांडू, १६ अक्टूबर । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में धरना देने के आरोप में गिरफ्तार नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य अजयबाबु सिवाकोटी तथा उनके साथ गिरफ्तार अन्य व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने रिहा कर दिया है । लुम्बनी प्रदेश के सांसद् बादशाह कुर्मी को गिरफ्तार करने के लिए मांग करते हुए शिवाकोटी एक समूह के साथ धरना के लिए बालुवाटार पहुँच गए थे ।
धरना में रहे अजयबाबु सिवाकोटी, रुबी खान, लक्ष्मण श्रेष्ठ, गीता चमार, ललिता थारु, बानी चमार को पुलिस ने मंगलबार शाम गिरफ्तार किया था । गिरफ्तारी के बाद शिवाकोटी को पुलिस ने नेपाल पुलिस मालिगांव वृत्त ले गया था । पुलिस ने कहा है कि इस प्रकरण में गिरफ्तार सभी को रिहा कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed