Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सातदोबाटो में चलती बस में लगी आग

 

काठमांडू, कार्तिक ३ – ललितपुर स्थित सातदोबाटो में चलती बस में आग लग गई ।पुलिस ने जानकारी दी है कि किसी तरह की कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है । शनिवार की दोपहर महानगर यातायात की बा ४ ख १०६ नम्बर की बस में आग लग गई ।
जिला पुलिस कार्यालय ललितपुर के सूचना अधिकारी तथा पुलिस उपरीक्षक रवरत्न पौडेल ने बताया कि सातदोबाटो से ग्वार्को की ओर जा रही बस में अचानक तार ‘शॉट’ सर्किट होने से आग लग गई होगी ।
बस में आग लगने की जैसे ही खबर प्राप्त हुई, पुलिस टीम और ललितपुर महानगरपालिका के दो दमकल प्रयोग करके आग बुझाई गई । आग लगने से बस पूर्णरूप में क्षतिग्रस्त हो गई है । आग लगने के बारे अनुसन्धान किया जा रहा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 30 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *