Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिला अधिकारी ने किया दोनों पक्ष से संयमता अपनाने का आग्रह

 

काठमांडू, कार्तिक ४ – रास्वपा के सभापति तथा पूर्व उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने की गिरफ्तारी के विषय को लेकर दो पक्षीय प्रदर्शन होने से कास्की के प्रमुख जिला अधिकारी ने सभी से संयमता अपनाने की अपील की है । प्रमुख जिला अधिकारी भरतमणि पाण्डे ने प्रदर्शन में उतरे दोनों पक्षों को संयमित रहने की अपिल की है । साथ ही यह भी आग्रह किया है कि अनुसन्धान में सभी सहयोग करें ।
पोखरा में अभी दोनों पक्षों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बहुत बड़ी संख्या में पुलिस परिचालन किया गया है । अदालत के नजदीक ही दोनों पक्ष (रवि पक्षधर और सहकारी पीडि़त पक्षधर) जमा हो रहे हैं ।
रास्वपा ने शहीद चौक में जमा हुए है । वे सभी आज सुबह से ही माइकिंग कर रहे हैं । उसी अनुसार नेता कार्यकर्ता और शुभेच्छुक जमा हो रहे हैं ।
इसी तरह शहीद चौक के नजदीक ही सहकारी पीडि़त भी आन्दोलन में हैं । मुस्ताङ चौक में जमा होकर पीडि़त राष्ट्र बैंक चौक तक प्रदर्शन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *