Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीसरे टी–२० में अमेरिका ने दिया नेपाल को जीत के लिए १५७ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू, कार्तिक ५  घरेलू टीम अमेरिका तीसरे टी–२० में नेपाल को जीत के लिए १५७ रन का लक्ष्य दिया है । अमेरिका के टेक्सास स्थित डलास के ग्रान्ड प्रिएरी रंगशाला में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने ५ विकेट खोकर १५६ रन बनाए ।
अमेरिका क लिए ओपनिङ बल्लेबाज मुक्कामल्ल ने सबसे ज्यादा ६८ रन बनाए । १८वें ओवर में सोमपाल कामी से बोल्ड हुए । उन्होंने ५१ बॉल में ५ चौके और २ छक्के मारकर यह रन बनाया । दूसरे ओपनर तथा कप्तान मोनाक पटेल २ रन में ही एलबिडब्लू आउट हुए । उन्हें सोमपाल ने ही अपने दूसरे ओवर में आउट किया ।
इससे पहले के खेल में अर्धशकत बनाने वाले आन्द्रेस गस २ रन में ही आउट हो गए । आरोन जोन्स ने १३ रन बनाए । मिलिन्ड कुमार ने नॉटआउट ४३ रन जोडेÞ । उन्होंने ३५ बॉल में ४ चौका भी मारा । हर्मित सिंह ने ३ बॉल में नॉटआउट १० रन बनाए । गेंदबाजी में नेपाल के सोमपाल ने ३ विकेट लिए । रिजन ढकाल और ललित राजवंशी ने १–१ विकेट लिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *