Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल से 100 सदस्यीय धार्मिक जत्था अयोध्या के लिए रवाना 

 

हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । श्रीहरि सत्संग समिति नेपाल के 100 सदस्यीय धार्मिक यात्रा पर अयोध्या के लिए रवाना हुए है । रविवार के रात जोगबनी स्टेशन पर एकजुट 65 श्रद्धालु जिसमें महिला भी शामिल थी सीमांचल एक्सप्रेस से अयोध्या के लिए रवाना हुई । श्रीहरि सत्संग समिति नेपाल के विराटनगर संभाग के अध्यक्ष विद्यानंद माझी , उपाध्यक्ष महेश स्वर्णकार , सचिव पशुपति नेपाल ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखमचंद सरल के नेतृत्व में विराटनगर से 65 श्रद्धालु सदस्य और जनकपुर , नेपालगंज से 35 सदस्य अयोध्या , हरिद्वार सहित अन्य तीर्थ स्थल के लिए रवाना हुए है । यह धार्मिक यात्रा सात दिनों का है ।
इससे पूर्व  इस मौके पर विराटनगर समारोहपूर्वक इनलोगों को विदाई की गई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

यह भी पढें   नेकपा एमाले ने सभामुख द्वारा बोले गए कुछ शब्दों को संसदीय रिकॉर्ड से हटाने की मांग की

कौन कौन प्रबुद्धजन थे मौजूद ….

मुख्य अतिथि स्वामी रामानुज नेपाल , विशिष्ट अतिथि सांसद भीम पराजुली , कोशी प्रदेश के पूर्व मंत्री जयराम यादव , कविराज न्यौपाने , प्रदीप संथालिया , ओम प्रकाश अग्रवाल , चंपालाल राठी ,घनश्याम काबरा सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

क्या कहा विराटनगर संभाग के अध्यक्ष …..

समापन समारोह में बोलते हुए विराटनगर अध्यक्ष विद्यानंद माझी ने कहा कि श्रीहरि सत्संग समिति नेपाल का उद्देश्य अपना सनातन धर्म संस्कृति का संरक्षण करना और लोगों को जागरूक करना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *