Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुझे फसाया जा रहा है – लिलाबल्लभ अधिकार

काठमांडू, कार्तिक २५ – कोशी प्रदेश के पूर्वमन्त्री लिलाबल्लभ अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्हें विराटनगर स्थित उनके निवास से ही गिरफ्तार किया गया है । स्रोत अनुसार जिला पुलिस परिसर काठमांडू के अनुरोध में उन्हें गिरफ्तार किया गया है । उन्हें अब से कुछ ही देर बाद हवाई जहाज से काठमांडू भेजने की तैयारी की जा रही है । कोशी प्रदेश के डिआईजी चन्द्रकुबेर खापुङ ने भी अधिकारी को काठमांडू भेजने का पुष्टि की है ।
कोशी प्रदेश के तत्कालिन आन्तरिक मामला मंत्री अधिकारी पर मानव तस्करी का आरोप लगा है । मन्त्रिपरिषद से बिना भ्रमण स्वीकृत के ही वें जापान चले गए थे । उनके साथ अन्य ३ व्यक्ति भी जापान गए थे । लेकिन जापान के अध्यागमन ने उन्हें विमानस्थल से वापस कर दिया गया  ।
मानव तस्कर योजना अनुसार मंत्री के जापान पहुँचने के बाद बहुत ज्यादा विरोध हुआ । इस विरोध के बाद ही उन्हाेंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था । लेकिन अधिकारी ने कहा कि उन्हें फसाया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *