वर्तमान सरकार गलती करने वालों को छूट नहीं देने वाली है – प्रदीप यादव
काठमांडू, कार्तिक २५ – खानेपानी मंत्री प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार सहकारी ठगों से पैसा वसूलेगी और पीडि़तों को पैसा लौटायेगी । काठमांडू में राष्ट्रीय फोटोपत्रकार समूह, नेपाल के २७वें वार्षिक साधारणसभा में उन्होंने इस बात को लेकर प्रतिबद्धता जताई है ।
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि वर्तमान सरकार अच्छा काम कर रही है । देश में सहकारी पीडि़त नागरिक बहुत ज्यादा हैं । मंत्री यादव ने कहा कि उन्होंने सरकार के साथ मिलकर सभी का पैसा वापस करने के लिए काम करना शुरु कर दिया है । उन्होंने बताया कि ६०० से ज्यादा सहकारी ठगों को सरकार ने पुलिस ‘कस्टडी’में ले लिया है । उन्होंने कहा कि गलती चाहे कोई भी बड़ी राजनीतिक दल ही क्यों न करें सरकार उसे नहीं छोड़ने वाली है ।
उन्होंने कहा कि आप चाहे कितने भी जुलूस निकालें, आन्दोलन करें वर्तमान सरकार गलती करने वालों को छूट नहीं देने वाली है ।


