राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी का नगर अधिवेशन जनकपुरधाम में संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी धनुषा का नगर अधिवेशन जीतेन्द्र साह की अध्यक्षता मेंमंगलवार को जनकल्याण उद्योग बाणिज्य संघ के सभाकक्ष में भव्यता के साथ संपन्न हुयी। संपन्न हुआ। इस नगर महाधिवेशन के प्रमुख अतिथि धीरेन्द्र झा थे। इस अवसर पर पार्टी की सांगठनिक बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता को आगे आने की बात कही। नेपाल को हिंदू राष्ट्र सहित कई समसामयिक बिषय के बारे में जानकारी दी। इस नगर महाधिवेशन में सर्वसम्मति से राजदेव साह को नगर अध्यक्ष में निर्वाचित हुए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिपूर्व केन्द्रीय सदस्य श्रवण कुमार झा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य नथुनी लाल दास, थे। जिला उपाध्यक्ष राम नारायण ठाकुर, जीवछ मिश्र, सुरेन्द्र कुमार लाभ, शंभु मिश्र, विक्रम पंजियार, राम चंद्र मुखिया, अभय कांत ठाकुर सहित कई लोगों ने विचार रखें। नगर महाधिवेशन में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

