Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में एक और हिंदू नेता की एंट्री

 

वॉशिंगटन।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतवंशी तुलसी गबार्ड  को अमेरिका की नई राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (US Intelligence Chief ) के रूप में नियुक्त किया है। इसतरह  डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में एक और हिंदू नेता की एंट्री हो गई है।   पूर्व कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड की पहचान अमेरिका की पहली हिंदू कांग्रेस वूमन के तौर पर भी है।
तुलसी गबार्ड एक सैनिक भी रह चुकीं हैं और विभिन्न मौकों पर मध्य पूर्व और अफ्रीका के युद्ध क्षेत्रों तैनात रही हैं। वह कुछ समय पहले डेमोक्रेट पार्टी से अलग हो गई थीं और चुनाव के समय रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुई थीं।

यह भी पढें   काभ्रेपलाञ्चोक की भगवती मंदिर की प्रतिमा पर आया पसीना, श्रद्धालुओं में बढ़ी आस्था

साल 2019 में तुलसी गबार्ड ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की प्राथमिक बहस में कमला हैरिस को शिकस्त दी थी। हालांकि वे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में पिछड़ गईं। साल 2022 में वो डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हो गईं थीं। ट्रंप ने चुनावी बहस में हैरिस को हराने के लिए तुलसी से मदद भी मांगी थी।
अमेरिकी में जन्मी तुलसी गबार्ड के पिता समोआ और यूरोपीय वंश के हैं, वहीं उनकी मां भारतीय हैं। हिंदू धर्म में उनकी रुचि के कारण उन्होंने उनका नाम तुलसी रखा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com