Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा नेताओं के खिलाफ अदालत की अवहेलना मुद्दा पंजीकृत

 

काठमांडू, १४ नवम्बर । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के नेताओं के विरुद्ध अदालत की अवहेलना करने का आरोप लग गया है । यही आरोप के साथ सर्वोच्च अदालत में मुद्दा पंजीकृत की गई है । पार्टी सभापति रवी लामिछाने के खिलाफ सहकारी घोटाला के आरोप में अनुसंधान जारी है, ऐसी ही पृष्ठभूमि में अन्य नेताओं के खिलाफ अदालत की अवहेलना मुद्दा लग गया है ।
अधिवक्ता अनुपम भट्टराई रास्वपा नेताओं के खिलाफ मुद्दा पंजीकृत किया है । भट्टराई ने अपने रिट निवेदन में कहा है कि अदालत को दबाब देने का उद्देश्य लेकर रास्वपा नेताओं ने अभिव्यक्ति दिया है । उनका यह भी आरोप है कि अदालत को दबाब देने के उद्देश्य से ही आन्दोलन हुआ है और जनता के बीच गलत सूचना प्रभावित किया गया है । भट्टराई द्वारा पंजीकृत रिट निवेदन को सुनुवाई के लिए मार्गशीर्ष ३ गते के लिए समय दिया गया है ।
स्मरणीय है, भट्टराई द्वारा प्रस्तुत रिट निवेदन को शुरु में सर्वोच्च अदालत ने अस्वीकार किया था । कार्तिक १४ गते उक्त निवेदन को सर्वोच्च अदालत ने दरपीठ किया था । इसके विरुद्ध भट्टराई ने कार्तिक २१ गते इजलास में निवेदन दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *