Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री का चीन भ्रमणः विचार–विमर्श के लिए संसदीय समिति बैठक आह्वान

 

काठमांडू, १६ नवम्बर । आगामी मार्गशीर्ष १७ गते प्रधामन्त्री केपीशर्मा ओली पड़ोसी राष्ट्र चीन भ्रमण में जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री की चीन भ्रमण को लेकर संसदीय समिति बैठक आह्वान किया गया है । प्रतिनिधिसभा अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध और पर्यटन समिति ने भ्रमण संबंधी विचार–विमर्श के लिए बैठक आह्वान किया है । बैठक आगामी रवीबार सुबह ११ बजे के लिए तय हुआ है । बैठक सिंहदबार स्थित समिति की सभाकक्ष में होने जा रहा है ।
प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को भी उपस्थिति के लिए आग्रह किया गया है । इसीतरह परराष्ट्रमन्त्री आरजू राणा देउवा को भी बैठक में सहभागिता के लिए निमन्त्रणा किया गया है । बताया गया है कि प्रधानमन्त्री की चीन भ्रमण के दौरान बीआरआई कार्ययोजना में हस्ताक्षर होनेवाला है । बीआरआई को लेकर संसद् की अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध समिति में कई बार विचार–विमर्श हो चुका है । सत्ता सहयात्री नेपाली कांग्रेस संबंद्ध सांसद्गण बीआरआई को लेकर सकारात्मक नहीं हैं । कांग्रेस का कहना है कि बीआरआई अन्तर्गत कर्जा लेना ठीक नहीं है । लेकिन नेकपा एमाले इसके पक्ष में हैं ।
यही विरोधाभाष के बीच समिति ने प्रधानमन्त्री की चीन भ्रमण से पूर्व बैठक आह्वान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *