Sun. Mar 23rd, 2025

अमेरिका में सरकारी नौकरियों में भारी कटौती के संकेत

वाशिंगटन।

अमेरिका में गैरजरूरी सरकारी खर्च को कम करने और सरकार की क्षमता बढ़ाने के लिए नियुक्त मंत्री विवेक रामास्वामी ने सरकारी नौकरियों में भारी कटौती के संकेत दिए हैं। आने वाली सरकार के निर्णय के चलते  कई लोगों की सरकारी नौकरी जा सकती है। रामास्वामी ने कहा कि एलन मस्क और वह लाखों लोगों को नौकरियों से बाहर करने वाले हैं। ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि हमें अपना देश बचाना है।
रामास्वामी ने यह बात ट्रंप के मार-अ-लागो रिजार्ट में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को कही है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में अमेरिका की हालत निरंतर खराब हुई है। अगर इस सिलसिले को खत्म नहीं किया गया तो हम प्राचीन रोमन साम्राज्य की तरह खत्म हो जाएंगे। इसलिए हम सभी को मिलकर गलत परंपराओं से लड़ना होगा। हमें अपने देश के सबसे अच्छे दिन लाने होंगे।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क और रामास्वामी को सरकार की क्षमता बढ़ाने वाले विभाग का प्रमुख बनाया है। दोनों ने घोषणा की है कि वे हर सप्ताह अपने विभाग के कार्य की प्रगति की जानकारी देश की जनता को देंगे। रामास्वामी ने कहा कि दोनों का उद्देश्य सरकार के आकार को कम करना और कामकाज को पारदर्शी बनाना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *