Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक घंटे में तबाह हो सकता है दुनिया का कोई भी शहर

 

अमेरिका ने ऐसा बम वाहक विमान का सफल परीक्षण किया है जो महज एक घंटे में दुनिया के किसी कोने में बम गिराने में सक्षम है। यह ध्वनि की गति से पांच गुना तेजी से उड़ सकता है। इस विमान का परीक्षण हवाई द्वीप के एक मिसाइल परीक्षण केंद्र से किया गया।

ध्वनि की गति से पांच गुना उड़ान भरने में सक्षम
उल्लेखनीय है कि ‘हाइपरसोनिक’ इस गति को कहा जाता है जो ध्वनि की गति से पांच गुना हो। इसका साफ मतलब है कि यह बम वाहक विमान महज एक घंटे में करीब 6000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यानी अमेरिका एक घंटे में दुनिया के किसी भी हिस्से में हमला कर सकता है।

यह भी पढें   ईरान से समझौते के बिना क्यों लौटे वेंस? तीन मुद्दों पर अटकी बातचीत, अब ट्रंप के पास क्या विकल्प?

अमेरिकी सैन्य तैयारी का खास ‌हिस्सा
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने इसे ‘एडवांस्ड हाइपरसोनिक वेपन’ (एएचडब्लू) का नाम दिया है। इस बम वाहक का निर्माण को अमेरिकी सेना के वैश्विक हमले तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। अमेरिकी सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर करीब 24 करोड़ डॉलर (करीब 1200 करोड़ रुपए) खर्च किए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *