Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या 15 साल से सो रहे थे विनोद कांबली?

 

नई दिल्ली।। 1996 के वर्ल्ड कप सेमिफाइनल पर विनोद कांबली के बयान से खुद उन पर ही कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। अगर कांबली को इस मैच पर शक था तो फिर आखिर क्यों नहीं उन्होंने तब अधिकारियों को इस बारे में बताया ? वह उस समय चुप क्यों रहे जब कुछ साल पहले कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने यह मुद्दा उठाया था ? वह पूरे 15 साल तक चुप्पी साधे क्यों रहे ?

यह भी पढें   सुनसरी के विभिन्न स्थानों में आज भी कर्फ्यू

उधर , कांबली अपनी बात पर अड़े हुए हैं , तो दूसरी तरफ बीसीसीआई और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने इसके लिए उनकी आलोचना की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने 1996 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ सेमिफाइनल मैच में ‘ कुछ गड़बड़ी ‘ का संदेह जताया था। कांबली ने कहा कि कैप्टन मोहम्मद अजहरुद्दीन के पहले फील्डिंग के फैसले से वह काफी हैरान थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com