मैं बहुत खुश हूँ नेपाली फिल्म में का काम करके, आने वाले दिनों में और काम करना चाहता हूँ – बॉलीवुड अभिनेता रावत
काठमांडू, मंसिर ५ – बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप सिंह रावत अभी नेपाल में हैं । रावत चलचित्र ‘ह्रस्व दीर्घ’ देखने आए दर्शकों का सिनेमा हॉल में पहुँचकर फिल्म के बारे में बातचीत कर रहे हैं । वो इस बातचीत में सिनेमा के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया ले रहे हैं । इस नेपाली चलचित्र में काम कर पाए इस बात को लेकर वो बेहद खुश हैं । उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वो आगामी दिन में भी नेपाली चलचित्र में काम करना चाहते हैं ।
उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि पारिवारिक सिनेमा होने के कारण ‘ह्रस्व दीर्घ’ को देखने के लिए सपरिवार सिनेमा हॉल में आए । विग मुविज पहुँच कर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेते हुए उन्होंने स्वयं को भी पहाड़ी बताया और कहा कि इसलिए उनका चेहरा नेपाली से भी मिलता है ।
आज वें नेपालगंज पहुँचकर वहाँ के दर्शकों से सिनेमा को लेकर प्रतिक्रिया लेंगे । वहीं से वो आज ही स्वदेश लौट जाएंगे । रावत श्रीमती कल्याणी सहित शनिवार को ही नेपाल आए है ।
नीता फिल्मस की प्रस्तुति ‘ह्रस्व दीर्घ’ के कार्यकारी निर्माता धनन्जय गलानी हैं । चलचित्र में हरिहर अधिकारी, नीता ढुंगाना, ब्रह्मानन्दम, अली, कवीर दुहान सिंह, प्रदीप रावत, सुनील वर्मा और प्रशान्त ताम्राकार, सञ्चीता लुईंटेल, विपना थापा, सरोज खनाल, नरेन खड्का, गरिमा शर्मा, रवीन्द्र झा, आर्दश मिश्र, बुद्धि तामाङ और किरण केसी आदि कलाकारों का अभिनय है ।
अभिनेता हरिहर अधिकारी के कथा और प्रतीक पौडेल, निर्देशक पन्त और हरिहर के पटकथा तथा संवाद रहे इस चलचित्र को बॉलीवुड के चर्चित सिनेमेटोग्राफर कवीरलाल ने खिंचा है । चलचित्र को चन्द्र पन्त ने निर्देशन किया है ।


