Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रसाईं को आज पुलिस अदालत में पेश करेगी

 

काठमांडू, मंसिर ५ – साइवर अपराध के कसूर में गिरफ्तार मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं को आज पुलिस अदालत में पेश करेगी । मंगलवार भक्तपुर स्थित निवास से गिरफ्तार हुए प्रसाईं को समय विस्तार के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्हें कल ही अदालत में पेश किया जाना था लेकिन मेडिकल परीक्षण और आवश्यक प्रमाण नहीं जुटा पाने के कारण आज पेश किया जा रहा है ।
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली का कम्बोडिया के टेलिकम क्षेत्र में लगानी है इसका झूठा विवरण सामाजिक सञ्जाल द्वारा फैलाने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और छानबीन कर रही है ।
साइवर अपराध विद्युतीय कारोबार ऐन, २०६३ अनुसार समय विस्तार कर अनुसन्धान करने की सिआइबी ने प्रसाईं को नेपाल पुलिस के साइवर ब्यूरो में रखा है । उन पर पहले चरण में साइवर अपराध में अनुसन्धान करने की तैयारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com