Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थानीय तह उपनिर्वाचन– ३१ उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, अन्य को निर्वाचन चिह्न प्रदान

 

काठमांडू, मंसिर ६ –स्थानीय तह उपनिर्वाचन के लिए ४१०लोगों ने अपनी उम्मीदवारी दी थी जिसमें ३१ लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है ।
निर्विरोध निर्वाचित के बाहेक अन्य तीन सौ ७६ उम्मीदवारों को बुधबार मुख्य निर्वाचन अधिकृत तथा निर्वाचित अधिकृत से निर्वाचन चिह्न प्रदान की जाने की जानकारी आयोग ने दी है ।
जिला समन्वय समिति प्रमुख, नगरपालिका प्रमुख, उपप्रमुख और वडा अध्यक्ष तथा गाँवपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वडा अध्यक्ष के रिक्त ४४ पद में राजनीतिक दल से दो सौ ८९ और एक सौ २१ स्वतन्त्र उम्मीदवार कर कुल चार सौ १० लोगों ने मनोनयनपत्र दर्ता की थी ।
तीन पद में निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है । आयोग के अनुसार ओखलढुङ्गा और कैलाली के जिला समन्वय समिति प्रमुख में क्रमशः नेपाली काँग्रेस के उम्मीदवार टेकराज भट्टराई और टीकाकुमारी चौधरी (भुल) निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है
इसी तरह रुकुम (पूर्वी भाग) जिला पुथा उत्तरगङ्गा गाँवपालिका वडा नं २ के वडा अध्यक्ष में नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी माओवादी केन्द्र के उम्मीदवार जगत घर्ती निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं ।
उपनिर्वाचन प्रयोजन के लिए दर्ता हुए २५ राजनीतिक दल मध्ये हाम्रो नेपाल पार्टी, नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माले), नेपाली कांग्रेस (बिपी), नेपाली जनता दल और आम जनता पार्टी ने किसी भी रिक्त पद के लिए उम्मेदवारी दर्ता नहीं की है । इसकी जानकारी आयोग की प्रवक्ता नीता पोखरेल अर्याल ने दी ।
निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार मंसिर ६ से १३ गते रात १२ बजे तक उम्मीदवार प्रचार प्रसार कर सकते हैं । मंसिर १३ गते रात १२ बजे से लेकर मतदान सम्पन्न नहीं होने तक निर्वाचन प्रचार प्रसार निषेध अवधि तय की जा चुकी है । मंसिर १६ गते रविवार की सुबह ७ बजे से अपराह्न ५ बजे तक मतदान होगा ।

यह भी पढें   'प्रतिभा खोज प्रतियोगिता' के परिणाम की घोषणा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com