Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोहम्मद डे धूमधाम के साथ मनाया गया

 

10906490_693642607400253_6895463804000291012_nनेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल २०७१ पौष २१ गते ।
मुस्लिम धर्मावलम्वीयों ने ईस्लाम धर्म के अन्तिम पवर्तक शान्ति के सन्देशवाहक हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिन (मोहम्मद डे) हिजरी १४६६ बाँके जिला के नेपालगन्ज में  पौष २० गते को धूमधाम के साथ मनाया गया है ।
ईस्लामी क्यालेण्डर हिजरी १४६६ सम्वत का तिसरा महीना रविउलअव्वल के १२ तारीख के दिन मुस्लिमों ने अपना अपना घर रास्तों में खूब सजाकर बिजली बत्ती के साथ दिपावली करके खुशियाली के साथ मोहम्मद डे मनाया ।
नेपालगन्ज के गली गली और सडकों सजाया गया था इस के साथ साथ  सडके में चल्नेवाली सवारी साधनों में भी मदीना नाम के झण्डें भी लगाया गया था  ।  नेपालगन्ज के मुस्लिम समुदाय के मुसलमानों ने अपने–अपने घरों में मदीना का फोटो और सरकार की आमद मरहबा लिखा हुआ झण्डा लगायें थे । उसी अवसर पर जगाह जगाह पर धार्मिक प्रवचन किया गया था इस के साथ साथ घर, टोल और मस्जिद को बिजुली, बत्तीयों से सजाया गया था ।
DSCI0120 (2)रात भर मस्जिद में जाग कर धर्मग्रन्थ कुरआन का तिलावत तकरीर (वाचन) किया गया और नफिल नमाज पढा गया और  धार्मिक कार्य भी किया गया था  मौलाना जमाल कादरी ने जानकारी दि ।
नेपालगन्ज नगर में जुलूस निकाला गया था नोपलगन्ज बजार सदरलाइन, गणेशमान चौक, बी.पी. चौक, बीरेन्द्र चौक, सेतु बि.क. चौक लगायत जगाह की परिक्रम किया गया था हजारौं मुसिलमों लोेगों की सहभागिता रही थी इस के साथ साथ बा“के जिला के विभिन्न गाव“ से जुलूश में सहभागिता रही थी जियाउल मुसतफ कादरी ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *