Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर को एक गेंद में मिले ११ रन

 

काठमांडू, मंसिर १५ – एनपीएल के उद्घाटन मैच आज जनकपुर बोल्ट्स और विराटनगर किंग्स के बीच खेला जा रहा है । विराटनगर ने पहले खेलते हुए १२७ रन बनाए हैं । जनकपुर को जीतने के लिए १२८ रन बनाना है । अपनी पारी की शुरुहात में ही जनकपुर को एक गेंद में ११ रन मिले । विराटनगर के क्रिस सोल ने पहला ओवर डाला । जनकपुर के कप्तान अनिल शाह स्ट्राइक पर थे । पहली गेंद वाइड चौका होने पर जनकपुर को ५ रन मिले । इसके बाद भी सोल ने एक वाइड गेंद डाली और जनकपुर को एक रन मिल गया । जब पहली गेंद की वैध डिलीवरी की तो ओवर थ्रो हुआ जिससे जनकपुर को फिर ५ रन और मिले । इसतरह जनकपुर को ११ रन मिले ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed