Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दैलेख के महाबु गाँवपालिका अध्यक्ष में एमाले के जंगबहादुर शाही विजयी

 

काठमांडू मंसिर १७ – दैलेख के महाबु गाँवपालिका के अध्यक्ष में नेकपा एमाले के जंगबहादुर शाही विजयी हुए हैं ।
इससे पहले कांग्रेस ने इस पालिका के अध्यक्ष में जीत हासिल की थी । उपनिर्वाचन में ये जगह एमाले ने ले लिया है । इसके साथ ही कर्णाली में एमाले ने स्थानीय तह में एक और सीट बढ़ा लिया है ।
एमाले के शाही ३१२७ मत लाकर विजयी हुए हैं । कांग्रेस के झलकबहादुर भण्डारी को २६७५ मत मिला । माओवादी के जंगबहादुर बरालमगर को ८४२ मत मिला । रास्वपा के प्रकाशकुमार बुढा को केवल ११२ मत मिला है ।
एमाले से निर्वाचित हुए शाही इससे पहले एकीकृत समाजवादी के केन्द्रीय सदस्य एवम् दैलेख जिला अध्यक्ष थे । उन्होंने उपनिर्वाचन से कुछ ही दिन पहले एमाले में अपनी वापसी की और टिकट पाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com