Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू –१६ के वडाध्यक्ष में रास्वपा की रोजिना श्रेष्ठ विजयी

काठमांडू मंसिर १७ – काठमांडू महानगरपालिका वडानम्बर १६ के वडाध्यक्ष में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)की रोजिना श्रेष्ठ विजयी हुई हैं । स्थानीय तह में ये रास्वपा की पहली जीत है । इससे पहले स्थानीय तह निर्वाचन में रास्वपा सहभागी नहीं हुई थी ।
रास्वपा की श्रेष्ठ को २९०२ मत मिला है । वही एमाले के लक्ष्मीरत्न तुलाधर को २२२० मत मिला । २०७९ में विजयी हुए कांग्रेस तीसरे स्थान में है । कांग्रेस के देवेन्द्र पाठक को २२१४ मत मिला है । इस वडा से कांग्रेस के पूर्वउपसभापति समेत रहे उपप्रधानमंत्री प्रकाशमान सिंह ने भी मतदान किया था ।
इस वडा में इससे पहले कांग्रेस विजयी हुई थी । कांग्रेस से निर्वाचित मुकुन्द रिजाल के निधन होने के बाद ही यहाँ उपनिर्वाचन हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *