Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या से आयी बारात को विश्वामित्र आश्रम बिशौल में किया गया भव्य स्वागत

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । 26नवंवर को अयोध्या के कारसेवक पुरम से जनकपुरधाम के लिए चली बारात आजमगढ़, बक्सर, पटना,कांटी, दरभंगा, अहिल्या स्थान सीतामढ़ी, बेनीपट्टी होते हुए विश्वामित्र आश्रम बिसौल में पहुंचने पर विश्वामित्र आश्रम बिसौल के महन्त बृज मोहन दास ने स्वागत किया। प्रभु श्री राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न स्वरूप बने चारों भाईयों को आरती उतारी गयी। सभी बारातियों को धोती, अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। महिलाओं ने बारात को जमकर गालियां दी गयी। सभी बारातियों को मिथिला व्यंजन खिलाया गया। भोजन मेंभात,दाल, सब्जी तिलकोर सहित कई प्रकार तरुआ, पापड़ कढी ,बरी,दही, मिठाई शामिल था। कलना से बारात को दर्जनों गाड़ी तथा वाइक से विश्वामित्र आश्रम बिसौल लाया गया।इस स्वागत समारोह में हरलाखी जद.यू.के विधायक तथा पार्टी के सचेतक सुंधाशु शेखर, भाजपा नेता बिजय यादव मार्शल, जिला पार्षद बिनोद प्रसाद साह सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *