Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल उद्योग परिसंघ द्वारा १६ उच्च करदाता सम्मानित

 

काठमांडू, ७ दिसम्बर । राष्ट्रीय कर दिवस २०८१ के अवसर पर नेपाल सरकार द्वारा सम्मानित उच्च करदाताओं (टैक्स पे करनेवाले) को नेपाल उद्योग परिसंघ ने भी सम्मान किया है । कर दिवस के अवसर पर नेपाल सरकार ने कुल १६ (व्यक्ति तथा संस्था) को उच्च करदाता के रुप में सम्मान किया था । इसर तरह सम्मानित होनेवालों में से २ सरकारी निवेश में संचालित कम्पनियां है, बांकी १४ निजी एवं सार्वजनिक निवेश में संचालित कम्पनियां है । इन्हीं कम्पनियों को परिसंघ ने भी सम्मानित किया है ।
राष्ट्रिय कर दिवस २०८१ के अवसर पर आर्थिक वर्ष २०७८÷७९ में वस्तु निर्यात कारोबार में से सब से अधिक आयकर डाबर नेपाल ने दिया है । इसीतरह व्यक्तिगत फर्म में से सबसे अधिक आयकर श्रुति ट्रेडर्स ने, सूचना प्रविधि सम्बन्धि सेवा निर्यात का कारोबार करनेवालों में से सबसे अधिक आयकर कोडावतार ने, कृषि एवं पशुपंक्षीजन्य उद्योग में से सबसे अधिक आयकर पतञ्जलि आयुर्वेद ने, बैंक, वित्तीय संस्था और बीमा संबंधी कारोबार करनेवालों में से सबसे अधिक आयकर नबिल बैंक ने दिया है ।
इसीतरह स्वास्थ्य तथा शैक्षिक संस्थाओं में से लुम्बिनी मेडिकल कलेज एण्ड टिचिङ हस्पिटल ने, पर्यटन व्यवसाय में से तारागाउँ रिजेन्सी होटेल ने, वस्तु व्यापार कारोबार में से भाटभटेनी सुपरमार्केट एण्ड डिपार्टमेन्टल स्टोर ने, ऊर्जामूलक उद्योग में से भोटेकोशी पावर कम्पनी ने, रेमिटेन्स तथा मनि ट्रान्सफर कारोबार में से सिटी एक्सप्रेस मनी ट्रान्सफर ने सबसे अधिक आय कर दिया है । इन्हीं संस्थाओं को परिसंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने एक विशेष कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया है ।
सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि उच्च करदाता के रुप में सम्मानित होना सिर्फ व्यक्तिगत एवं संस्थागत उपलब्धी नहीं है, राज्य के प्रति महत्वपूर्ण योगदान भी है । कार्यक्रम में परिसंघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्रराज पाण्डे, गभर्निङ काउन्सिल सदस्यद्वय विजयकुमार शाह, शशिकान्त अग्रवाल, पदाधिकारी सदस्य छाया शर्मा, महानिर्देशक डा. घनश्याम ओझा जैसे व्यक्तित्व की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *