Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम से सामूहिक विवाह संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शनिवार की रात विश्व हिन्दू परिषद धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह के नेतृत्व में जानकी मंदिर में 34जोड़ी की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। शादी से पहले सभी दुल्हा को गाजे बाजे के साथ जनकपुरधाम में नगर भ्रमण कराया गया। उसके बाद जानकी मंदिर लाया गया। जहां मिथिला बिधि बिधान से विवाह की सभी रस्में अदा की गयी। दुल्हन का परीक्षण पूर्व मंत्री तथा सांसद, जूली महासेठ, समाजसेविका डॉ.सोनी महतो, कमला पोलिथीन इंडस्ट्रीज के प्रो.कमला महतो सहित कई महिलाओं ने किया।फिर 34जोड़ी दुल्हा,दुलहिन को वरमाला की रस्म अदा की गयी। उसके बाद अठौंगर की रस्म जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, उद्योगपति तथा समाजसेवी ओम सराफ, विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद साह, महासचिव जीतेन्द्र सिंह, आशीष महतो,पवन ठाकुर,राज कुमार साह, मनोहर साह आदि ने किया।
उसके बाद वेदी में 34जोड़ी को सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। एक जोड़ी का ख़र्च कमला महतो 51हजार, प्रभु दयाल जालान, जीवन ठाकुर सहित कई ने सहयोग किया। इस अवसर पर बिश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद 2019से यह सामूहिक विवाह आयोजित कर रही है। यह विवाह विना भेदभाव की होती है। ऐसी विवाह को बढ़ावा मिलना चाहिए।वर बधू को बस्त्र, किचन के सामान, कंबल,पेटी, अंगूठी , श्रृंगार का सामान आयोजक समिति द्वारा दी गयी। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, जनक उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर साह हीरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *