Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद सीरिया से भागकर मास्‍को पहुँचे

 

दमिश्क. 9 दिसम्बर

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद सीरिया से भागकर मास्‍को पहुंच गए हैं. रूसी सरकारी मीडिया एजेंसियों ने क्रेमलिन के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अपदस्थ सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनका परिवार मास्को में है. रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि असद और उनके परिवार को रूस ने शरण दे दी है. रूस के राष्‍ट्रपत‍ि पुत‍िन से उनके गहरे रिश्ते रहे हैं. पुत‍िन ने कई बार उन्‍हें संकटों से बचाया है. इससे पहले विद्रोह‍ियों ने दावा क‍िया था क‍ि असद ज‍िस प्‍लेन से जा रहे थे, उसे मार ग‍िराया गया है. एक हफ्ते पहले दमिश्क में ईरानी विदेश मंत्री से मिलने के बाद से असद की कोई तस्वीर नहीं दिखाई गई है. उस दिन, उन्होंने अलेप्पो पर कब्जा करने वाले विद्रोहियों को कुचलने की कसम खाई थी.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 सितंबर 2026 शनिवार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com