Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महामत्री चंपत राय ने आयोजन व निर्माण की जानकारी दी

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
12 दिसम्बर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने आज ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के आयोजन तथा मन्दिर परिसर में बन रहे अन्य अठारह मन्दिरों के निर्माण की अद्यतन जानकारी दी।
महामंत्री आज अपने शिविर कार्यालय भरत कुटी, कारसेवक पुरम में कुछ पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्त हिन्दू पर्व, त्योहार तिथियों के अनुसार ही मनाए जाते हैं, यथा रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी, विवाह पंचमी आदि। उसी तरह प्राण-प्रतिष्ठा की जयंती पौष शुक्ल द्वादशी को ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ नाम दिया गया है जो इस वर्ष 11जनवरी को है। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने बताया कि गूढ़ मंडप पूर्णता की ओर है, शीघ्र ही राम दरबार की स्थापना होगी।जो अठारह मन्दिर और बन रहे हैं दशावतार, शेषावतार, निषादराज, शबरी, अहिल्या,संत तुलसीदास आदि के मन्दिरों में तेजी से काम चल रहा है। जो तिथियां सोची गई हैं परमात्मा की इच्छा रही तो सब उसी अनुसारजारी कर्ता —
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धामसे ओंकार सिंह ने जानकारी दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *