Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार महासंघ का निर्वाचन आज

 

काठमांडू, मंसिर २८ – आज नेपाल पत्रकार महासंघ का निर्वाचन हो रहा है । सदस्यता विवाद के कारण बार बार स्थगित होते आ रहे पत्रकार महासंघ का आज निर्वाचन होने जा रहा है । आगामी तीन वर्ष के नेतृत्व के लिए निर्मला शर्मा, रमेश विष्ट, देवीप्रसाद सापकोटा मुख्य प्रतिस्पर्धी के रूप में आमने सामने हैं । प्रेस चौतारी और नेपाल प्रेस युनियन के संयुक्त प्यानल से शर्मा ने अपनी उम्मीदवारी दी है । विष्ट ने प्रेस सेन्टर, समाजवादी प्रेस संगठन आदि समूह से अपनी उम्मीदवारी दी है । वही सापकोटा स्वतन्त्र उम्मीदवार के रूप में प्रतिस्पर्धा में हैं ।
इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए युनियन और चौतारी से दीपक आचार्य तथा सेन्टर और समाजवादी प्रेस से रोशन पुरी मुख्यतयाः मैदान में हैं ।
महिला उपाध्यक्ष में नीत पौडेल और गंगा बराल पौडेल मैदान में हैं । समावेशी उपाध्यक्ष में उमेशचन्द्र बागचन्द, मोहन सिंह और सुवास साह बीच मुख्य प्रतिस्पर्धा हो रही है ।
इसी तरह महासचिव में चौतारी और युनियन से रामप्रसाद दाहाल, सेन्टर और समाजवादी से लेखनाथ न्यौपाने और स्वतन्त्र उम्मीदवार के रूप में जन्मदेव जैसी मैदान में हैं ।
इस बार महासंघ में चौतारी और युनियन तथा सेन्टर और समाजवादी संगठन के उम्मीदवार के बीच में प्रतिस्पर्धा हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *