Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – लुम्बिनी लायन्स का आज अन्तिम खेल

 

काठमांडू, मंसिर २८ – सिद्धार्थ बैंक नेपाल प्रिमियर लीग (एनपिएल)में आज लुम्बिनी लायन्स अपना अन्तिम खेल रही है । त्रिवि मैदान में   शुक्रवार की सुबह ९ बजे लुम्बिनी और कर्णाली याक्स के बीच खेल होगा । लुम्बिनी एक खेल पहले ही लीग से बाहर हो चुकी थी ।
कर्णाली याक्स के लिए आज का खेल महत्त्वपूर्ण है । प्लेऑफ में पहुँचने के लिए, प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनने के लिए कर्णाली को आज का खेल जितना ही होगा । कर्णाली अंक तालिका में चौथे स्थान में है ।
आठ में से चार टीम प्लेऑफ में पहुँचती है । जनकपुर बोल्ट्स एक खेल बाकी होते हुए प्लेऑफ में पहुँच चुकी है । सुदूरपश्चिम रोयल्स दूसरे स्थान में है ।
तीसरे स्थान में चितवन राइनोज् है । चितवन आज विराटनगर किंग्स के साथ खेल रही है । पाँच में से तीन खेल जीत चुके चितवन का ६ अंक है । विराटनगर पाँच में से एक खेल में मात्र जीत हासिल किया है ।
विराटनगर अपना अंतिम मैच काठमांडू के खिलाफ, चितवन जनकपुर के खिलाफ और कर्णाली सुदुरपश्चिम के खिलाफ खेलेंगे।
विराटनगर में सन्दीप लामिछाने, काठमांडू में करण केसी,चितवन में कुशल मल्ल और लुम्बिनी में रोहित पौडेल मार्की खिलाड़ी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *