Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में इस साल का सबसे कम तापक्रम आज

 

काठमांडू, मंसिर २८ –   काठमांडू में आज इस वर्ष का अभी तक का न्यून तापक्रम मापन किया गया है । काठमांडू में आज सुबह ५ ः ४५ बजे ३.४ डिग्री सेल्सियस तापक्रम मापन किया गया है ।
मौसमविद् विनु महर्जन ने बताया कि “आज सुबह ५ ः ४५ बजे ३.४ डिग्री सेल्सियस तापक्रम मापन किया गया है । यो तापक्रम इस वर्ष के लिए अभी तक का न्यून तापक्रम है ।” गुरुवार को काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ३.९ डिग्री सेल्सियस था । दिन में काठमांडू का तापक्रम १८ से २० डिग्री सेल्सियस तक पहुँचेगा ।
इसी बीच पश्चिमी हवाओं के आंशिक प्रभाव के कारण आज सुबह देशभर मौसम आंशिक बादल छाए रहेंगे । तराई तथा उपत्यका के बहुत से स्थान में कुहासा लगा है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन में देशभर में आंशिक बादल छाए रहेंगे , मौसम मुख्यतया साफ रहेगा ।
विभाग ने आज रात को लेकर बताया है कि देशभर मौसम मुख्यतया साफ रहेगा ।
सुबह के समय में तराई तथा उपत्यका के बहुत से स्थानों में कुहासा के कारण दैनिक जनजीवन, सड़क तथा हवाई यातायात सेवा में आंशिक असर पड़ सकता है । इसलिए विभाग ने सतर्कता अपनाने का भी आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *