एनपीएल – आज का खेल काठमांडू गुर्खाज और विराटनगर किंग्स, पोखरा एभेन्जर्स और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच
काठमांडू, मंसिर ३० – काठमांडू में हो रहे नेपाल प्रिमियर लीग (एनपिएल)अन्तर्गत आज (रविवार)भी दो मैच खेले जाएंगे ।
पहला खेल सुबह सबा ९ बजे काठमांडू गुर्खाज और विराटनगर किंग्स के बीच होगा । वही दूसरा मैच दोपहर सवा १ बजे पोखरा एभेन्जर्स और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच होगा । दोनों खेल त्रिभुवन विश्वविद्यालय के मैदान में ही खेला जाएगा ।
दोनों ही टीम के लिए इस समूह चरण का यह अन्तिम खेल है । इससे पहले ६ खेल में से काठमांडू तीन खेल में विजयी हुआ है । विराटनगर किंग्स ६ में से केवल दो खेल जीत पाई है । पोखरा का यह अन्तिम खेल है । उसने भी केवल दो मैच जीते हैं । सुदूरपश्चिम का यह छठवां खेल है । ये चार खेल में जीत हासिल कर चुकी है ।


