नेकपा एकीकृत समाजवादी की स्थायी कमिटी बैठक आज भी
काठमांडू, मंसिर ३० –नेकपा एकीकृत समाजवादी की स्थायी कमिटी बैठक आज भी हो रही है । आज की बैठक में पार्टी केन्द्रीय सदस्यों के कार्यविभाजन और कार्ययोजना को लेकर फैसला होगा । शनिवार को स्थायी कमिटी बैठक में आगामी कार्ययोजना और कार्यविभाजन को लेकर चर्चा हुई थी । पार्टी प्रवक्ता जगन्नाथ खतिवडा ने बताया कि चर्चा आज भी चलेगी और कार्यविभाजन का फैसला भी किया जाएगा । पार्टी के नए कार्ययोजना और कार्यविभाजन के फैसले के साथ ही आज ही बैठक को समाप्त करने की भी तैयारी कर ली गई है ।

