Sat. Apr 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल– विराटनगर किंग्स ने दिया काठमांडू गुर्खाज को ११८ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू, मंसिर ३० – सिद्धार्थ बैंक नेपाल प्रिमियर लीग (एनपिएल) में विराटनगर किंग्स ने काठमांडू गुर्खाज को जीतने के लिए ११८ रन का लक्ष्य दिया है ।
काठमांडू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए विराटनगर अन्तिम गेंद नहीं खेल सकी । ११७ रन में ही ऑल आउट हो गई ।
विराटनगर के लिए ओपनर लोकेश बम ८ रन में आउट हुए । दीपक बोहरा ने २० रन बनाए । निकोलास किर्टोन १२ रन में ही पेविलियन लौटे । इडवार्ड ने १५ रन और बसिर अहमद ने १३ रन बनाए । इस्माल अलाम ५ रन, क्रिस सोल १ रन और कप्तान सन्दीप लामिछा जीरो में आउट हुए ।
राजेश पुलामी मगर ने अन्तिम ओवर के तीसरे गेंद में आउट होने से पहले २५ रन बनाए । उन्होंने यह रन २१ गेंद में १ चौका और १ छक्के की मदद से बनाए ।

यह भी पढें   सरकार ने किया राजनीतिक कोटा में नियुक्त हुए ६ राजदूतों को वापस बुलाने का निर्णय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *