जनकपुर मशाल जुलुस, मंगलार नेपाल बन्द की घोषणा
कैलास दास,जनकपुर,माघ ५ । संयुक्त जनआन्दोलन समिति ने जनकपुर सहित देश भर मे सोमवार साम को मशाल जुलुस प्रदर्शन कीया है ।
जनकपुर के रेल्वे स्टेशन से निकला मशाल जुलुस नगर के विभिन्न भाग का परिक्रमा करते हुए जनक चौक पर आकर कोण सभा में परिणत हुआ था ।
कोण सभा में नेताओं ने सम्बोधन करते हुए कहा कि सत्तारुढ दल विगत के सम्झौता लागू करने से पिछे हट रहे है । संघीयता सहित के संविधान लागू किया जाए । समिति ने काँग्रेस एमाले के विरोध में नारा बाजी भी किया था ।
भारी संख्या में निकला जुलुस का कारण जनकपुर धुवाँमय बना था । इससे पहले ३० दलीय संयुक्त गठबन्धन ने किया मधेश बन्द के क्रम में जनकपुर में निकला मशाल जुलुस के गन्ध से दो महिलाएँ बेहोस हो गई थी । आन्दोलन के क्रम में ही जनकपुर के भ्रमरपुरा चौक पर एक युवक का मौत भी हुआ था । यह मौत कैसे हुआ अभी तक रहस्यमय है ।
जुलुस के आगे ओर पिछे बडी संख्या में प्रहरी प्रशासन भी परिचालन किया गया था । सहमति के आधार में संघीयता सहित के संविधान जारी करने के लिए आईतवार समिति ने सिटी जुलुस निकाला था तो सोमवार मशाल जुलुस ।
मंगलवार समिति ने जनकपुर सहित देश भर बन्द का आव्हान किया है ।

