Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धोती और टोपी मिलकर समृद्ध राष्ट्र निर्माण करें : एमाले उपमहासचिव भूषाल

 

Amaleकैलास दास,जनकपुर, माघ १८ । नेकपा एमाले के उपमहासचिव घनश्याम भूषाल ने कहा है कि समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए धोती और टोपी को मिलकर आगे आने की आवश्यकता है । देश में जातीयता के नारा देनेवाले एमाओवादी के कारण अनिर्णय की बन्दी में मुल्क फसती जा रही है ।

जनकपुर अञ्चल स्तरीय प्रशिक्षण को रविवार उद्घाटन करते हुए कहा कि  एमाओवादी अपने ही कारण पतन की ओर जा रहा है । समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे आवश्यक है संविधान निर्माण, और इसके लिए सभी को मिलकर आने के शिवाय कोई विकल्प नही है । धोती और टोपी मिलकर संविधान निर्माण में लगे तो १० वर्ष में नेपाल को दक्षिण एशिया का समृद्ध राष्ट्र निर्माण किया जा सकता हेै उन्होने कहा ।

यह भी पढें   आखिर क्यों हटाया गया आईजीपी कार्की को ?

उन्होने यह भी कहा कि पार्टी से बडा देश है । एमाले सभी शक्ति एवं दल के साथ सहकार्य कर समृद्ध और समुन्नत राष्ट्र निर्माण करना चाहता है । उन्होने यह भी कहा कि जब भी एमाले कमजोर हुआ है राष्ट्र कमजोर हुआ है । एमाले सभी सहमति के आधार में संविधान निर्माण करना चाहता है ।

उन्होने यह भी कहा कि साढे दो अर्ब की जनसंख्या वाला देश चीन और भारत विकास के क्षेत्र में विश्व को चुनौती दे रहा है और नेपाली छोटा छोटा स्वार्थ में उल्झकर अढाई करोड नेपाली भी समृद्ध नही हो सका बहुत बडी दुःख की बात है ।

यह भी पढें   डोल्पा में फंसे सभी छह भारतीय पर्यटकों का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू

पेशागत महासंघ जनकपुर अञ्चल कमिटी का अध्यक्ष योगेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुआ था । कार्यक्रम में एमाले का पोलिटव्युरो सदस्य एवं सभासद शत्रुधन महतो, जिल्ला ईन्चार्ज तथा वैकल्पिक पोलिटव्युरो सदस्य योगनारायण यादव, जनकपुर अञ्चल ईन्चार्ज लक्ष्मण पौडेल, विश्वनाथ प्याकुरेल, बालकृष्ण गिरी सहितको नेतागण अपना अपना धारणा रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com