Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बस के कुचलने से एक सशस्त्र पुलिस निरीक्षक की मृत्यु

 

काठमांडू, पुष १७ –  सर्लाही में एक सशस्त्र पुलिस निरीक्षक की मृत्यु हो गई है । पुलिस ने जानकारी दी है कि सशस्त्र पुलिस की मृत्यु बस के कुचलने से हुई है ।
यात्री बस पलटने से ड्युटी में रहे सशस्त्र पुलिस निरीक्षक विजय कुमार तुलाधर की मृत्यु होने की सशस्त्र पुलिस बल के सहायक प्रवक्ता ने जानकारी दी है ।
बीति रात पौने ९ बजे बलरा नगरपालिका–९ स्थित बीओपी छतौना में अनियन्त्रित होकर बस पलटने से यह घटना हुई है ।
सहायक प्रवक्ता ने कहा कि “ऐसा देखने से नहीं लगता कि चालक ने नियत वश विजय कुमार को कुचल दिया होगा ।” “अनियन्त्रित होकर कुचला गया होगा ऐसा दिखता है ।”
उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाए गए तुलाधर को चिकित्सक ने मृत घोषणा कर दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com